एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका गृहमंत्री और केंद्र सरकार का पुतला

Pithoragarh Updated Fri, 25 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा पर देश में आतंकवाद फैलाने के आरोप से बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं आक्रोश था। भाजपाइयों ने बैंक रोड स्थित पार्टी कार्यालय से सिल्थाम चौराहे तक शिंदे और केंद्र सरकार का पुतला ले जाकर आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष किशन भंडारी ने कहा कि शिंदे के बयान से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हुई है। हाफिज सईद जैसे पाकिस्तानी अलगाववादियों को भारत के खिलाफ आरोप लगाने का मौका मिला है। कहा कि गृह मंत्री के इस बयान से आतंकवादियों के हौसले बुलंद हुए हैं। शिंदे का बयान देश में आतंकवाद को बढ़ावा देगा।
युवा भाजपा नेता गिरीश जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की नीति अपनाई है। पुतला दहन में भाजपा नेता किशन खड़ायत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, माधवानंद जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र वल्दिया, जिलाध्यक्ष मनोज भट्, जिला महामंत्री इंदर लुंठी, कनालीछीना के ब्लाक प्रमुख हरीश कोहली, भगवान पंत, भावना नगरकोटी, लक्ष्मी आर्या, सरस्वती धामी, राजेश शर्मा, दीवान मेहता, जीतू नगरकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

गंगोलीहाट में भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुरेश जोशी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन में ब्लाक महामंत्री रमेश बोरा, उपाध्यक्ष देवी दत्त भट्ट, राजेंद्र पाठक, श्यामाचरण उप्रेती, प्रेम राम कोहली, चंदन बिष्ट, भगवान चंद, नारायण बिष्ट, कुंवर राजा, शंकर भाटिया, भूपाल आर्या, जगदीश बोरा, भूपेश कुमार, शकुंतला देवी आदि शामिल थे।
चंपावत में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान से नाराज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यहां मोटर स्टेशन पर पुतला दहन किया और शिंदे को तत्काल पद से हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिंदे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पुतला दहन के समय भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण पांडे, हिमेश कलखुड़िया, त्रिलोक गिरी, हरीश पांडे, मुकेश महराना, गिरीश जोशी, राम दत्त जोशी, प्रकाश तिवारी, त्रिलोक सिंह मौनी आदि थे।
लोहाघाट में क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली एवं वरिष्ठ नेता हयात सिंह माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला नगर के मुख्य बाजार में घुमाया और बाद में उसे आग के हवाले किया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एचएस माहरा, विद्याधर गहतोड़ी, राजू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, प्रकाश राय, शांति वर्मा, बिशन राम, टीका सिंह बोहरा, यशोदा जोशी, मथुरादत्त जोशी, निर्मल माहरा, ललित कुंवर, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी आदि ने केंद्र सरकार से गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
टनकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष शिवराज चंद ने कहा कि कांग्रेस के नेता एवं उसके मंत्री अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं। प्रदर्शन में महामंत्री कमल पंत, नारायण सिंह महर, हेमा जोशी, उर्मिला चंद, अल्पना ज्याल, जसौद सिंह, विनोद वर्मा, दिनेश कापड़ी, मोहन सिंह अधिकारी, भीम रजवार, नरेश सकारी, मुकेश साहू, रोहताश अग्रवाल, नारायण जोशी, जोध सिंह बोहरा, कृष्णा श्रीवास्तव, त्रिभुवन रावत, दीपक पाठक, देवेंद्र ठाकुर, उत्तम चंद, डीएन सिंह, धर्मपाल आर्य, सुभाष गहतोड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें