बेरीनाग। ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत यहां ग्राम पंचायत ग्वीरमें बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। शिविर में कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। एसडीएम जयभारत सिंह की अध्यक्षता में हुए शिविर में अधिकतर फरियादियों ने मकान और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
एएनएम की हड़ताल से गांवों में टीकाकरण न होने की जानकारी दी। खितोली-ग्वीर मोटर मार्ग में डामरीकरण मानकों के अनुसार कराने और सड़क की दशा सुधारने की मांग की गयी। एसडीएम ने कन्या धन योजना के चार लाभार्थियों को राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) सौंपे।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक रामसिंह नेगी, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र डसीला, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) बंशीधर पंत, सर्वशिक्षा अभियान के ब्लाक समन्वयक गोविंद पथनी, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश पंत, लोनिवि के सहायक अभियंता डीसी पांडे, लघु सिंचाई के जेई गजेंद्र पाल, बाल विकास सुपरवाइजर सुनीता वर्मा आदि मौजूद थे।