एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

माले का राष्ट्रीय महाधिवेशन दो अप्रैल से

Pithoragarh Updated Sat, 02 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) का नौवां राष्ट्रीय महाधिवेशन दो से छह अप्रैल तक रांची में होगा। पार्टी की जिला इकाई ने हाथों में डिब्बा लेकर अधिवेशन फंड जमा करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव जगत मर्तोलिया ने बताया कि माले चुनाव, बैठक, रैली आदि कार्यों के लिए आम जनता से आर्थिक सहयोग मांगती है। पार्टी पूंजीपतियों, दलालों और माफियाओं से किसी भी प्रकार की मदद नहीं लेती। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता व्यापारी, कर्मचारी, शिक्षक, किसानों और मजदूरों से संपर्क कर रहे है। बताया कि माले भ्रष्टाचार, कारपोरेट लूट, जंगल और जमीन से बेदखल करने, साम्राज्यवादी नीतियों, स्वास्थ्य, शिक्षा की बहाली के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने जिलेवासियों से पार्टी को आर्थिक मदद देने की मांग की है। फंड जमा करने वालों में नगर सचिव सुशील खत्री, हीरा सिंह मेहता, चंचल बोरा, नीरज बिष्ट, जितेंद्र कन्याल, हिमांशु जोशी, कृष्णा वर्मा, नवल पांडे, राहुल बड़ाल, पीयूष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें