एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहले सफाई करो फिर देंगे कर

Pithoragarh Updated Sat, 16 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों ने विभिन्न सुविधाओं की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे व्यापारियों का कहना था कि ग्रामीण बाजारों से जिला पंचायत की ओर से विभिन्न टैक्सों की वसूली तो की जाती है, लेकिन बदले में उन्हें किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। व्यापारियों ने कस्बाई बाजारों में साफ सफाई के लिए सप्ताह में तीन दिन अस्थाई व्यवस्था किए जाने, बाराकोट, पाटी एवं खेेतीखान में शौचालय निर्माण आदि की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में देवीधुरा, पाटी, रीठा, खेतीखान, बाराकोट, पुल्ला, चौमेल, दिगालीचौड़, चल्थी, टनकपुर, अमोड़ी एवं बनबसा आदि स्थानों से आए व्यापारी दीपक जोशी, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मदन मोहन जोशी, नवीन सिंह बोहरा, प्रकाश मुरारी, गिरीश चंद्र आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष को विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। व्यापारियों का कहना था कि यदि जिला पंचायत की ओर से मूलभूत समस्याओं का समाधान न किए जाने की सूरत में व्यापारियों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से खेतीखान, पाटी एवं बाराकोट में शौचालय निर्माण के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए हाथगाड़ी दिए जाने का भरोसा दिलाया। व्यापारियों की ओर से खेतीखान में डाक बंगला बनाने तथा लोहाघाट रामलीला मैदान के समीप जिला पंचायत की जमीन में शापिंग कांपलैक्स बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें