पिथौरागढ़। पहली अप्रैल को कोषागार कर्मियों को ई पेमेंट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार ने बताया है कि पहली अप्रैल से ई पेमेंट प्रक्रिया लागू हो रही है। इससे आहरण, वितरण अधिकारियों के दायित्वों में मामूली परिवर्तन आया है। इसके तहत एक अप्रैल से समस्त शासकीय भुगतान ई पेमेंट प्रणाली से संचालित किए जाएंगे। पहली अप्रैल को विकास भवन में जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट की अध्यक्षता में ई पेमेंट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कोषागार से संबंधित आहरण, वितरण अधिकारियों से सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में प्रतिभाग करने को कहा है।