धारचूला/मुनस्यारी/अस्कोट। धारचूला, मुनस्यारी और अस्कोट में एक बार फिर जबरदस्त बारिश हुई। जिला मुख्यालय दिनभर भारी उमस रही। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई। ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में भी शाम चार बजे से डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। हंसलिग, पंचाचूली, छिपलाकेदार समेत तमाम इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी हुई। अस्कोट में सवा पांच बजे से डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में दिनभर उमस बनी रही।