एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीआईजी रेंज हटाना अदूरदर्शी कदम : जोशी

Pithoragarh Updated Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। पर्वतीय क्षेत्रों से पुलिस के रेंज को हटाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने इस निर्णय को सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिहाज से अदूरदर्शी कदम बताया है। कहा कि पार्टी हर स्तर पर इसका प्रतिरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा तंत्र को सशक्त करने के लिए पौड़ी और पिथौरागढ़ रेंज (डीआईजी क्षेत्र) का गठन किया था। पिथौरागढ़ सीमा से लगा इलाका है। पुलिस का परिक्षेत्र खुलने से सरहद की सुरक्षा बेहतर हो सकती है। मगर कांग्रेस सरकार ने भाजपा के दौर में लिए गए निर्णय को बदले की भावना के तहत काम किया है।
जोशी ने कहा कि इससे पूर्व भाजपा द्वारा अगस्त 2011 में डीडीहाट जिले के गठन का ऐलान किया था। इस कदम पर भी कांग्रेस सरकार ने ब्रेक लगा दिया। इसी तरह पूर्व में पिथौरागढ़ में स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) को भी यहां से हटा सरकार ने प्रतिशोध की सियासत को दर्शाया है। पार्टी कांग्रेस सरकार के इस कदम का पुरजोर विरोध करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें