एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गलाती क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन

Pithoragarh Updated Wed, 07 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धारचूला (पिथौरागढ़)। गलाती क्षेत्र के लोगों ने तमाम इलाकों में जलप्रलय के दिन 17 जून से बिजली न होने के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलाती की ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने डेढ़ महीने का समय बीतने के बाद भी बिजली बहाल न होने को प्रशासन और बिजली विभाग की नाकामी बताते हुए कहा कि आपदाग्रस्त इलाके गलाती, धामीगांव, पुरेंच, रमतोली, राथी, जुम्मा, बोरागांव, बलुवाकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में जलप्रलय के दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने से लोग अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। बारिश और नदी से हो रहा कटाव अब भी लोगों को डरा रहा है। इन हालात में बिजली तक बहाल न करना गंभीर लापरवाही है।
इन लोगों ने बिजली बहाल न होने पर्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा है कि बिजली बहाली के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द बिजली बहाल कराई जाएगी। बिजली विभाग के जेई पूरन चंद का कहना है कि लोकल उत्पादन ठप होने से बिजली की कमी है। कई स्थानों में लाइनों की मरम्मत होनी है। प्रदर्शन में कौशल्या देवी, भाजपा नेता हरीश धामी, प्रेम सिंह धामी, बहादुर सिंह, लक्ष्मण बहादुर, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें