एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मूनाकोट और बिण में होगी चैंपियन बनने की जंग

Pithoragarh Updated Mon, 02 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। जिला खेल विभाग के तत्वावधान में अंडर-17 बालक वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच खेले गए। मूनाकोट और बिण की टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमी फाइनल में मूनाकोट ने मुनस्यारी को एक गोल से हराया। विजयी गोल पंकज सौन ने किया। मुनस्यारी एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में बिण ने गंगोलीहाट को पांच गोल से रौंदा। गंगोलीहाट की टीम गोल करने का सिलसिला भी शुरू नहीं कर सकी। मोहित ने दो गोल दागे। जबकि योगेश, हर्षवर्द्धन और सौरभ ने एक-एक गोल किए।
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मूनाकोट और बिण के बीच होगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता हरिदत्त कापड़ी होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएगा। ये टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें