एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

22 दिन बाद भी नहीं मिला ग्रिफ कर्मी

Pithoragarh Updated Sun, 15 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। अवकाश लेकर अरुणांचल प्रदेश से घर आते वक्त रास्ते से लापता ग्रिफ कर्मी शंकर सिंह बिष्ट का 22 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। पति की गुमशुदगी से बदहोश पत्नी ने अब जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फागपुर गांव निवासी 40 वर्षीय ग्रिफ कर्मी अरुणाचल प्रदेश में ग्रिफ की 1591 पीएनआर कंपनी में तैनात था। वह 24 अगस्त को अवकाश लेकर घर आने के लिए रवाना हुआ, लेकिन घर नहीं पहुंचा। पत्नी के मुताबिक वह अरुणाचल प्रदेश से 24 अगस्त को गुवाहटी पहुंच गया था, जहां से उसने मोबाइल से बात की थी। उसके के पास दो मोबाइल नंबर थे, लेकिन अब वे स्विच ऑफ बता रहे हैं। सूचना पर ग्रिफ ने भी अपने स्तर से उसकी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला। पति के लापता होने से परेशान उसकी पत्नी सुनीता ने अब जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पति की तलाश में मदद की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने पुलिस को जांच करने को कहा है। थानाध्यक्ष राम सिंह मेहता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें