डीडीहाट। दो दिवसीय अंडर 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 खिलाड़ी पिथौरागढ़ में 23 सितंबर से होने वाली तीन दिन जिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
खेल समन्वयक वीरेंद्र कन्याल ने बताया कि प्रतियोगिता में डीडीहाट ब्लॉक के तमाम स्कूलों के 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले हिमांशु चौहान, पंकज कुमार, मुकेश बोरा, ललित चौहान, पिंकी देउपा और भाविका साह का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यूथ सोसायटी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हिमांशु चौहान और भाविका साह को शील्ड प्रदान की। किशोर शाह, शेखर कफलिया, ध्यान सिंह, सुरेश कन्याल, दीपेश बृजवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बीईओ मान सिंह, समन्वयक केएन पंत, यूथ सोसायटी अध्यक्ष संजू पंत, जोध सिंह बोरा आदि मौजूद थे।