एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीएमओ का किया घेराव

Pithoragarh Updated Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को कथित रूप से जिला अस्पताल में आंखों के आपरेशन के नाम पर मरीजों से रकम वसूलने, सरकारी डाक्टरों द्वारा अपने आवास में क्लीनिक चलाने समेत कई मुद्दों को लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर सीएमओ का घेराव किया। सीएमओ के आश्वासन के बाद छात्र माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार 10.30 बजे छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश रावत, सचिव भाष्कर भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित चंद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश कोरंगा के नेतृत्व में छात्र मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने आरोप लगाया कि आंखों के आपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क और लेंस लगाने के लिए रुपया ऐंठा जा रहा है
छात्रों के तेवरों के देखते हुए सीएमओ ने पुलिस बुलाने के साथ ही डाक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय बुला लिया। सीएमओ डा. जीबी बिष्ट (नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हैं) ने सारे आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि किसी से पैसा नहीं लिया जाता है। कहा कि आज के बाद वह आंखों के आपरेशन नहीं करेंगे, केवल सीएमओ का काम देखेंगे। छात्रों ने इस पर भी ऐतराज जताया।
विज्ञापन

छात्रों ने जिला अस्पताल के डाक्टरों पर आवास में प्राइवेट प्रैक्टिस करने, अस्पताल में तैनात नर्सेज स्टाफ का व्यवहार मरीजों के प्रति ठीक नहीं रहने, डाक्टरों के समय पर अस्पताल में न आने का मामला उठाया। सीएमओ कार्यालय में मौजूद जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एनएस कुटियाल, डाक्टर्स एसोसिएशन के सचिव डा. त्रिभुवन प्रसाद के साथ ही खुद सीएमओ ने सात दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, इसके बाद छात्र माने।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें