एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आठ सौ मीटर दौड़ ललिता, अनिल, शकुंतला ने जीती

Pithoragarh Updated Sun, 17 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शनिवार से यहां जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न स्पर्धाएं हुई। 16 वर्ष तक की बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में ललिता, बालक वर्ग में अनिल और ओपन महिला वर्ग में शकुंतला ने पहला स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गंगोलीहाट के विधायक नारायण राम आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर गांव में खेल का मैदान बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरीनाग में युवा भवन का निर्माण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि कै. हरी दत्त कापड़ी ने युवा कल्याण विभाग के कार्यक्रमों की सराहना की। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि इससे पहले ब्लाक स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। ब्लाकों से चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर हिस्सा ले रहे हैं। जीआईसी मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर प्रधानाचार्य हरीश बोरा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बसंत बेलाल, केदार बोरा, महेश भट्ट, युवक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, प्रदीप महरा, राजेंद्र दिगारी, जेपी आर्या, भुवन उप्रेती, अर्जुन कुमार आदि उपस्थित थे। उद्घाटन मौके पर कन्या इंटर कालेज ऐंचोली और विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता 18 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें