एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कालापानी में छह माह से डीएसपीटी सेवा ठप

Pithoragarh Updated Wed, 08 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट। सशस्त्र सीमा बल के कालापानी बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में छह माह से बीएसएनएल की डिजिटल सेटेलाइट फोन टर्मिनल (डीएसपीटी) सेवा ठप है। फोन सेवा ठप होने से एसएसबी के जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को कई बार मामले से अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात एसएसबी की कालापानी बीओपी को भारत संचार निगम लिमिटेड की डीएसपीटी सेवा से जोड़ा गया था। एसएसबी के जवानों के साथ ही आसपास के ग्रामीण भी सेवा का उपयोग करते थे। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बेहतर मोबाइल सेवा नहीं होने से जवानों के लिए यह सेवा काफी लाभप्रद थी लेकिन जून में यह सेवा पूरी तरह ठप हो गई। एसएसबी के सहायक सेनानी संचार एचजेएस मिन्हास बताते हैं कि इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक से कई बार पत्र व्यवहार किया जा चुका है। दिसंबर माह में एसएसबी में महानिरीक्षक श्याम सिंह भी बीएसएनएल के उच्चाधिाकारियों से बात कर चुके हैं।
बीएसएनएल के जीएम एमपी यादव का कहना है कि बीएसपीटी सेवा कांट्रेक्ट आधारित सेवा है। पिछले साल जून की आपदा में पैदल रास्तों के बह जाने से कांट्रेक्टर की टीम कालापानी नहीं पहुंच पा रही है। जिस कारण सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें