एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैनिकों और पूर्व सैनिकों का भवन कर माफ

Pithoragarh Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। नगरपालिका और नगर पंचायत की सीमा में जिन पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के निजी मकान हैं उनको अब भवन कर से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले का आदेश यहां जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को मिल गया है। फैसले से पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों में भारी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी कै. नंदन सिंह चुफाल ने बताया कि प्रमुख सचिव एमएच खान की ओर से शहरी विकास निदेशक को भेजे गए आदेश की एक कापी उनको भी मिल गई है। आदेश में कहा गया है कि पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों से नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में भवन कर नहीं लिया जाएगा। भवन कर की प्रतिपूर्ति सैनिक कल्याण विभाग से की जाएगी। कै. चुफाल ने आदेश की प्रति नगरपालिका को उपलब्ध करा दी है।
पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के संरक्षक सूबेदार मेजर गंगा सिंह सौन, महासचिव कुंडल सिंह मोसाल ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट नगर के पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों को इसका लाभ मिलेगा। इन नगरीय क्षेत्रों में हाल के वर्षों में कई पूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिकों ने मकान बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें