पिथौरागढ़। अध्यापिका प्रमिला वल्दिया को इस वर्ष के शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षिका के चयन पर तमाम संगठनों ने खुशी जताई है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल मोस्टामानू में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पद कार्यरत शिक्षिका 1989 से अध्यापक का कार्य कर रहीं हैं। वह इससे पहले प्राथमिक विद्यालय चिमतोली, प्रावि सिमलकोट, जूनियर हाईस्कूल नाली और जूहा बेड़ा में सेवा दे चुकीं हैं। पुरस्कार के लिए चुने जाने पर विद्यालय परिवार, शिक्षक संगठन और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हर्ष जताया है।
और पढ़ें