थल। यहां खोलीगांव निवासी 102 वर्षीय देवकी देवी (देबुली आमा) का निधन हो गया। देबुली आमा को ऐंपण कला तथा कुमाऊं के संस्कार गीतों में महारत हासिल थी। पिछले कुछ वर्षों से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। तब से उन्होंने ऐंपण डालना बंद कर दिया। देवकी देवी के पुत्र नहीं थे। वह अपनी बेटी के साथ रहती थी। उनका आज थल घाट में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोग अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे।