एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कर्मचारियों की मैराथन दौड़ फुलेरा ने जीती

Pithoragarh Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (भारत सरकार का उद्यम) के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोस्टामानू (चंडाक) स्थित 220/132 केवी उपकेंद्र में रजत जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर हुई कर्मचारियों की मैराथन दौड़ मयूर फुलेरा ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती का उद्घाटन जिलाधिकारी हरि चंद्र सेमवाल, पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने पौधरोपण से किया। उन्होंने कहा कि पॉवर ग्रिड देश को बिजली उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। मैराथन दौड़ में बबल सिंह दूसरे, होशियार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
सायंकालीन कार्यक्रमों का शुभारंभ कंपनी के उप महाप्रबंधक (बरेली) डीडीआर कुशवाहा ने किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी रामसिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समापन मुख्य प्रबंधक पिथौरागढ़ जी बैंकटेश्वर राव ने किया। कार्यक्रम में यूपीसीएल के ईई राजेश कुमार, पिटकुल के उपखंड अधिकारी नवीन प्रसाद आदि मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ अभियंता संदीप कोठारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें