एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव खत्म अब आंदोलन की तैयारी

Pithoragarh Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही कर्मचारी संगठन आंदोलन की तैयारी करने लग गए हैं। उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने 23 और 24 मई को कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। उस दिन जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालयों में धरना भी दिया जाएगा। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला महामंत्री एमसी जोशी ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति तय कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 13 जिलों के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी 23 और 24 मई को कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी चार मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर अक्तूबर 2013 से लगातार आंदोलन हो रहे हैं लेकिन सरकार सकारात्मक फैसला नहीं ले रही है। जबकि हिमाचल और पंजाब में समान संवर्ग के कर्मचारियों को उच्च वेतन का लाभ मिलने लगा है। उन्होंने आंदोलन की जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी है। सभी विभागों में कार्यरत सदस्यों से आंदोलन में हिस्सा लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें