एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गरीबों, जरूरतमंदों की मदद ही असली सुख

Pithoragarh Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/गणाईगंगोली। जिले के तमाम स्थानों में चल रहे श्रीमद भागवत में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। गंगोलीहाट के कंचनपुर में जारी भागवत में कथा व्यास पंडित जीएन जोशी ने गरीबों और जरुरतमंदों की मदद को जीवन का असली सुख बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं जोशी ने कहा कि प्रेम और भक्ति विहीन मनुष्य संपूर्ण जीवन भटकता रहता है। ईर्ष्या, लोभ, मोह के फेर में पड़कर मनुष्य जीवन के वास्तविक सुखों का भोग करने से वंचित रह जाता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को मानव जीवन का मोल समझते हुए अपने आप को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में लगाना चाहिए, इसी में जीवन का असली सुख निहित है। इससे पहले बुधवार रात हुए भजन कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। डा. पंकज उप्रेती ने शास्त्रीय रागों पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। बाहर से आए भजन प्रेमी सूरज पलड़िया, हरिकृष्ण, मनोज पाठक आदि ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। तबले पर संगत धीरज उप्रेती ने की। आयोजन को सफल बनाने में हरीश उप्रेती, गिरीश पाठक, शेखर पंत, मनोज उप्रेती, चारू उप्रेती सहयोग कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय के बाबा सेरादेवल मंदिर और गणाईगंगोली के हरीनगर नायल में चल रहे भागवत में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। देर रात तक भजनों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें