एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नेपाल में मलबा और बादल फटने से 12 लोगों की मौत

Pithoragarh Updated Sat, 21 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के मध्य पश्चिमांचल और पश्चिमांचल जिलों में बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश के बाद मलबा गिरने और बादल फटने से 12 लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता हैं। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमांचल के गुलमी जिला अंतर्गत अंगलुम गांव में बृहस्पतिवार की रात भवी लाल कुंवर के मकान में पहाड़ से गिरा मलबा पट गया। मकान में रह रहे 9 लोग मलबे में दबकर मर गए। इनमें भवी लाल कुंवर, उनकी पत्नी चेतीकला, बहू सीता देवी, नाती चेतनाथ, नातिन हरिकला, बिंदु, भीमी, विपना और मायके आई बेटी जूटी बिष्ट शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से रेस्क्यू टीम मौके को रवाना हो गई।
उधर, मध्य पश्चिमी अंचल के प्यूठान जिले में बृहस्पतिवार की रात बादल फटने से खुड़ग गांव में भारी तबाही मची है। भूस्खलन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। नेपाली सेना, पुलिस और अन्य संगठनों के लोग प्रभावित गांव को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

प्यूठान के जिला प्रहरी कार्यालय ने बताया कि खुड़ग गांव में बृहस्पतिवार की रात को भारी बारिश और बादल फटने से जबर्दस्त तबाही मची। मलबे से आयुषा गिरी (2), आशीष गिरी (10), देवा भंडारी (5) के शव निकाल लिए गए हैं। झूम बहादुर और रामू बहादुर लापता है। बारिश से कई मकान ध्वस्त हो गए। खेतों में मलबा पट गया। जिलाधिकारी रामबहादुर कुरंग ने बताया कि गांव को आने जाने वाले रास्ते तबाह हो गए हैं। राहत और बचाव के लिए सेना की मदद ली जा रही है। प्रशासन प्रभावित परिवारों को शिफ्ट करने की तैयारी में है। प्यूठान जिला पहाड़ी हिस्से में बसा है। यहां पर पहले भी भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं। इस बार मानसून की पहली बारिश में ही तबाही मच गई। बताया गया है कि इस इलाके में बीती रात 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। बारिश से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें