एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उप चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के आदेश

Pithoragarh Updated Fri, 27 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने धारचूला विधानसभा उप चुनाव में दिए गए दायित्वों का निर्वहन पूरी सावधानी और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला उप चुनाव के लिए गठित टीमों के प्रभारियों को संबोधित करते हुए सेमवाल ने कहा कि निर्वाचन के काम में किसी भी तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर निलंबन तक की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निर्वाचन में निष्पक्ष होना ही काफी नहीं है, निष्पक्षता दिखाई भी देनी चाहिए। उन्होंने प्रभारियों से प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी करने के साथ ही आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की चेकिंग करने और रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि राजनीतिक दलों को रैली, जुलूस, नाटक, वाहन आदि के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी। बैठक में अधिकारियों को दिए गए विभिन्न दायित्वों की भी जानकारी दी गई।
उधर, उप चुनाव के लिए नामित नोडल और प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचन का काम संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारियों को अपना काम कुशलता से करना होगा। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्था पूरी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम की डिमांड आयोग को करने के निर्देश दिए। सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी को रानीखेत केआरसी सेंटर से वार्ता कर प्रोक्सी वोटरों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में बताया गया कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र के 137 बूथों में मतदान कराया जाएगा। बूथों में सारी व्यवस्था सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें