एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी का विस्तारीकरण दिसंबर में पूरा होगा

Pithoragarh Updated Tue, 01 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का काम 17 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अभी कई काम शेष हैं। ऐसी स्थिति में निर्धारित समय तक काम पूरा करने की बड़ी चुनौती है। अब बारिश का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान काम की गति कम हो जाएगी। प्रशासन लगातार निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों पर तेज काम के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग ने नैनीसैनी हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए 6 दिसंबर 2012 को 48 करोड़ 19 लाख रुपये मंजूर किए थे। अब तक इस मद में 27 करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। इस राशि में से 10 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। विस्तारीकरण का अब तक जो काम पूरा हुआ है उसमें 2650 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल तैयार हो गई है। रिटेनिंगवॉल का 600 मीटर निर्माण पूरा हो गया है। अभी 700 मीटर रिटेनिंग वॉल बनाई जानी है। नाली निर्माण का 3100 मीटर काम अभी शेष है। मात्र 700 मीटर नाली अब तक बन पाई है। हवाई पट्टी में 80 मीटर बाक्स कलवर्ट, 90 मीटर पाइप कलवर्ट का काम पूरा हुआ है। अभी पाइप कलवर्ट का 80 मीटर काम शेष है।
हवाई पट्टी के निर्माण का काम जब तक पूरा नहीं होगा तब तक इससे उड़ान शुरू होने की कोई उम्मीद नहीं है। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल का कहना है कि निर्धारित अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा और शासन से शेष धनराशि मंगाई जा रही है। नैनीसैनी हवाईपट्टी का निर्माण 1993 में हो गया था। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद और यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इसका उद्घाटन किया था। तकनीकी विशेषज्ञों ने उड़ान शुरू करने के लिए हवाईपट्टी के विस्तारीकरण की जरूरत बताई थी। दो साल से विस्तारीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें