एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्ति से खुद निपटेंगे युवा

Pithoragarh Updated Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे कुसौली गांव में नवयुवक मंगल दल ने गांव में आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से खुद ही निपटने का फैसला लिया है। इसके अलावा गांव में अवैध शराब और चरस की बिक्री पर पूर्ण रोक रहेगी। इसके अलावा कस्बों में खेले जाने वाले जुआ पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। यदि किसी ने इन प्रतिबंधों का उल्लंघन किया तो उस पर एक हजार रुपए का अर्थदंड लगाया जाएगा। अर्थदंड की यह राशि युवक मंगल दल के खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह और युवक मंगल दल अध्यक्ष चंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि गांव के रास्तों और नालियों की नियमित सफाई की जाएगी। हर हफ्ते और हर पखवाड़े सफाई अभियान चलेगा। गांव के मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक से धन की मांग की जाएगी। गांव में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ पाया गया तो पहले युवक मंगल दल के सदस्य उसकी तलाशी लेंगे, बाद में उसके बारे में सूचना पुलिस को दी जाएगी। अवैध शराब, चरस की बिक्री में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति से युवक मंगल दल खुद जुर्माना वसूलेगा। यदि जुर्माना अदा करने में आनाकानी हुई तो पुलिस को सूचना दी जाएगी। बैठक में हीरा बल्लभ भट्ट, होशियार सिंह धामी, नंदन सिंह धामी, किशन सिंह धामी, भानदेव भट्ट समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें