एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देउपा बने डीडीहाट प्रधान संगठन के अध्यक्ष

Pithoragarh Updated Mon, 06 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। यहां ग्राम प्रधान संगठन का चुनाव हुआ। इसमें तिलाड़ी के ग्राम प्रधान नरेंद्र देउपा को अध्यक्ष चुना गया। प्रधानों ने कहा कि नवगठित संगठन के माध्यम से प्रधानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। नव निर्वाचित अध्यक्ष देउपा ने कहा कि प्रधानों को अधिकार दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। प्रधानों को मानदेय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का विकास निधि का कोटा दिया जा रहा है, उसी तरह प्रधानों का कोटा भी निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में प्रधानों को जो अधिकार दिए गए हैं, उनको लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन का जल्दी ही विस्तार किया जाएगा। नरेंद्र देउपा के प्रधान संगठन का अध्यक्ष बनने पर सांसद अजय टम्टा, विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत सदस्य सपना सत्याल, चंद्रकला कन्याल, कुंती देवी, दीपक भैसोड़ा, पूरन खोलिया, आनंद देउपा ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें