एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीडीहाट क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है सरकार

Pithoragarh Updated Sun, 30 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की उपेक्षा के साथ ही कई मुद्दों पर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना 9वें दिन भी जारी है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर विरोध जताया। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष जीवन बोरा ने आंदोलन को समर्थन दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शाही ने कहा कि कांग्रेस सरकार डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीमांत की 50 हजार आबादी निर्भर है लेकिन सरकार की उपेक्षा के कारण अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। भाजपा महामंत्री लोकेश भड़ ने कहा कि जब तक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, महिला डाक्टर सहित पूरे स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा सरकार के समय अस्पताल में छह चिकित्सक नियुक्त थे लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार आई एक-एक कर डाक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख अजीत पाल सिंह डसीला, बलवंत बोरा, मनोज शाह, खुशमन राणा, भगवान सिंह बोरा, पुष्कर खड़ायत, जग्गू कन्याल, किशोर चुफाल, भूपेंद्र बोरा, दीवान सिंह शाही, हरीश जोशी राजेद्र बोरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें