मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की रात तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ अब पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इस मामले भी हर बार की तरह इस बार भी कुछ बड़े लोगों ने हस्तक्षेप किया और मामला रफा दफा करवा दिया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने जांच तो शुरू की थी लेकिन कुछ देर बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पर यह दबाव पड़ा कि वह मामले को आगे न बढ़ाएं। देर रात अस्पताल प्रबंधन और तोड़फोड़ करने वालों के बीच चुपचाप बंद कमरे में बात हुई। तय हुआ कि मामला आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। पुलिस ने भी इसके बाद कार्रवाई नहीं की। आज अस्पताल में सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ। एक्सरे मशीन की रिपेयरिंग कर दी गई है। थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि इस मामले में अब कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।