एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुकान से चोरी छिपे बेची जा रही थी शराब, प्रशासन ने सीज की

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट (पिथौरागढ़): लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर प्रशासन ने डीडीहाट स्थित शराब की दुकान को सीज कर दिया है। स्टेशन के समीप चल रही शराब की दुकान पर लॉकडाउन के दौरान चोरी छुपे अवैध रूप से शराब को अत्यधिक दामों में बेचने का आरोप था। व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज शाह ने इस संबध का ज्ञापन कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी को सौंपा था। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बरखा जलाल, आबकारी की टीम व राजस्व की टीम ने शराब की दुकान को सीज कर दिया है। एसडीएम ने लॉकडाउन से पहले का शराब के स्टाक की जांच करने के निर्देश भी जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें