एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सप्तमी पर देवी मंदिरों में भक्तों का तांता

ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sat, 24 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
देवलथल के टाना गांव में बाला गोरिया मंदिर में पूजन करने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

नवरात्र की सप्तमी पर देवी मंदिरों में लोगों का तांता लगा रहा। लोगों का सुबह से ही मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय के हिमालया पब्लिक स्कूल में कन्या पूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के उल्का देवी मंदिर, कामाक्षा देवी मंदिर, कौशल्या देवी मंदिर, वरदानी मंदिर, गुरना मंदिर, गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर, चामुंडा मंदिर, वैष्णवी, अंबिका, शीतला, क्षमा, जगदंबा मंदिर, बेड़ीनाग के त्रिपुरासुंदरी मंदिर, कोटगाड़ी मंदिर, डीडीहाट के आंकोट के भगवती मंदिर, कनालीछीना के जयंती मंदिर, धारचूला के कालिका मंदिर समेत कई देवी मंदिरों में लोगों ने पूजा, अर्चना की।

जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट और अन्य इलाकों में भजन-कीर्तन हुए। डीडीहाट के आंकोट के भगवती मंदिर में इस नवरात्र में पहली बार मंदिर के कपाट खुले हैं। लोग भारी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय के हिमालया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक एचएस खाती के नेतृत्व में कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


बाला गोरिया का मंदिर भक्तिरस से सराबोर
पिथौरागढ़। देवलथल के टाना गांव के बाला गोरिया मंदिर में पहली नवरात्र से आयोजित भागवत कथा को सुनने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। सप्तमी पर भारी संख्या में लोगों ने बाला गोरिया के मंदिर में शीश नवाया। महिलाओं ने पूजा, अर्चना की। मंदिर में नित्य देवी भागवत कथा का पाठ हो रहा है और प्रवचन दिए जा रहे हैं। नवरात्र में गोरिया देवता का मंदिर भक्ति से सराबोर है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें