पिथौरागढ़। मानस एकेडमी में मेहंदी और राखी प्रतियोगिता हुई। मेहंदी प्रतियोगिता में बोस हाउस की अंजलि शर्मा प्रथम, साराभाई हाउस की मिताली नेगी द्वितीय और रमन हाउस की पूजा खनका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राखी प्रतियोगिता सब जूनियर और सीनियर ग्रुप में आयोजित की गई। सब जूनियर वर्ग में बोस हाउस के तुषार राणा प्रथम, साराभाई हाउस के नीरज भट्ट द्वितीय और भाभा हाउस की मान्यत तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर ग्रुप में साराभाई हाउस की गीतांजलि कापड़ी प्रथम, भाभा हाउस की नंदिनी बिष्ट द्वितीय और रमन हाउस की दिया ओली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक कंचन लता पंत ने मेहंदी और राखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने और कला के प्रति रुझान पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया। एडम आफिसर गजेंद्र बोहरा और प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कला का जीवन में बहुमूल्य महत्व है।