एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीडीहाट क्षेत्र के 28 मोटर पुलों में लगेंगे चेतावनी बोर्ड

ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 16 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुल में लगाए नोटिस बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लोक निर्माण विभाग के डीडीहाट डिवीजन ने अपने अधीन आने वाले 28 मोटर पुलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का फैसला लिया है। गणाईगंगोली में कुलूर नदी में पुल टूटने की घटना के बाद लोनिवि अब अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। थल रामगंगा में बने मोटर पुल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। इन पुलों से ज्यादा भार वाले वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि उनके डिवीजन के अधीन आने वाले सभी 28 मोटर पुलों में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश अवर अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को दे दिए हैं। डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कई मोटर पुल 1962 से लेकर 1980 के बीच बने हैं। इनकी डिजायन बी ग्रेड की है।

इनमें कम भार वाले वाहनों को ही संचालित किया जा सकता है लेकिन आजकल इन पुलों से ज्यादा भार क्षमता वाले वाहन चल रहे हैं। कई पुलों में तो पौकलेंड मशीनों तक को भी ले जाने की शिकायत मिली है। इससे इन पुलों को खतरा पैदा हो रहा है। सबसे अधिक खतरा थल रामगंगा में बने मोटर पुल को हो गया है। नाचनी पुल को भी खतरा हो रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने पुलिस और आरटीओ को पत्र लिखकर कहा है कि पुलों से ज्यादा भार वाले वाहनों को संचालित न होने दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें