एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कॉलेज में एक से जमा होंगे नामांकन पत्र

ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

जिले के सबसे बड़े कॉलेज एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक अक्तूबर से छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवकाश के कारण नामांकन पत्र जमा करने की कोई प्रक्रिया नहीं होती। तीन अक्तूबर को भी सुबह 11 से अपरान्ह एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। उसी दिन अपरान्ह एक से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीएस पांगती और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अजय शुक्ल की ओर से जारी चुनाव अधिसूचना में कहा गया है कि तीन अक्तूबर को ही अपरान्ह चार बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मतदान छह अक्तूबर को सुबह 9.30 से अपरान्ह 1.30 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव का कार्यक्रम जारी करते समय सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. पंकज भट्ट, मुख्य अनुशासक डा. आरएस अधिकारी, डा. एनएस बनकोटी, डा. धर्मेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे। 

मुवानी में तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
थल (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर अंकित बिष्ट, उपाध्यक्ष पद पर नीरज भट्ट और संयुक्त सचिव पद पर डिगर सिंह कार्की का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन पदों के लिए सिर्फ एक-एक दावेदार मैदान में हैं। अब 30 सितंबर को महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे। प्राचार्य डा. एसएस भंडारी और चुनाव अधिकारी डा. एके गुप्ता ने बताया कि महासचिव पद पर चंद्रकला राठौर, हिमांशु कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन भट्ट, गौरव खनका, मनीष बोहरा मैदान में हैं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर राजेंद्र कार्की का भी निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। इधर, एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित ओझा ने दावा किया है कि निर्विरोध निर्वाचित होने वाले सभी पदाधिकारी उनके संगठन के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें