एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्राम प्रहरियों ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते ग्राम प्रहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

मानदेय सहित कई सुविधाओं की मांग को लेकर ग्राम प्रहरियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रहरियों ने कहा कि अल्प मानदेय और सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रहरियों ने कहा कि उनकी तैनाती वर्ष 2004 में हो गई थी। 14 वर्ष बाद भी उन्हें न तो उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही किसी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। ग्राम प्रहरियों ने उनका मानदेय खातों में भेजने और समय-समय पर गांवों में राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से सत्यापन करने के साथ ही बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी का मानदेय देने एवं किसी प्रहरी की मृत्यु होने पर परिवार को भरण-पोषण के लिए उचित धनराशि देने की मांग की।

बाद में ग्राम प्रहरियों ने एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान प्रांतीय ग्राह प्रहरी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जोगा राम, प्रकाश सिंह, राम प्रसाद, माधव सिंह, सुंदर लाल, कैलाश, किशन राम आदि शामिल थे। इससे पहले ग्राम प्रहरियों ने रामलीला मैदान में बैठक की, जिसमें आपदा के समय पूरी मुस्तैदी से काम करने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने सभी ग्राम प्रहरियों से अपने मोबाइल फोन खुले रखने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें