एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब नहीं वसूल पाएंगे ऑटो चालक मनमाना किराया

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Apr 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
ऑटो
विज्ञापन

Next Article

ऑटो चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस शनिवार से प्रीपेड ऑटो सर्विस लागू करने जा रही है। पहले चरण में आईएसबीटी पर प्रीपेड काउंटर खोला गया है, जबकि दूसरे चरण में रेलवे स्टेशन पर काउंटर खोलने का प्लान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में बैठने से पहले ही दूरी के हिसाब से यात्रियों से कांउटर पर किराया वसूल लिया जाएगा। यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के बाद चालकों को टोकन के जरिये काउंटर से भुगतान मिल जाएगा। 

शहर क्षेत्र में ऑटो चालक देवभूमि आने वाले यात्रियों से मनमाने ढंग से किराया वसूलने को लेकर बदनाम हैं। रात्रि में तो चालक मुंह मांगी रकम लेकर सवारियों को ले जाने के लिए तैयार होते हैं। 
विज्ञापन


रात में आने वाले यात्रियों को होगा इस काउंटर से फायदा 
इसी तरह की शिकायतों के मद्देनजर पुलिस ने प्रीपेड काउंटर व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। एसपी सिटी अजय सिंह के मुताबिक कई दिन के प्रयासों के बाद आईएसबीटी पर पहला प्रीपेड काउंटर खोल दिया गया है। 

शनिवार से इसका विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा। खासतौर से रात में आने वाले यात्रियों को इस काउंटर से बेहद फायदा होगा। जल्द ही रेलवे स्टेशन पर भी काउंटर शुरू हो जाएगा। इससे पर्यटकों में यहां की छवि सुधारने में मदद मिलेगी। 

पहले 13 और फिर सात रुपये किमी
ऑटो यूनियन से रेट निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। ऑटो चालकों को पहले किलोमीटर पर 13 रुपये इसके बाद सात रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान दिए जाने का प्रस्ताव है। 

काउंटर पर निर्धारित दूरी का भुगतान प्राप्त कर यात्री को टोकन दे दिया जाएगा। गतंव्य पर पहुंचने के बाद यात्री चालक को टोकन वापस कर देगा। यही टोकन दिखाकर चालक काउंटर से भुगतान प्राप्त कर लेगा। 

यह भी व्यवस्था की जा रही है कि यदि यात्री मकान का पता न होने के कारण ऑटो को एक दो किलोमीटर ज्यादा घुमाता है तो मौके पर ही सात रुपये के हिसाब से बढ़े किलोमीटर का भुगतान करना होगा। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कल तक फाइनल रेट तय कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें