एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नीमकरोली मंदिर से ऋषिकेश तक जगमगाएगा हाईवे

Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमकरोली मंदिर से ऋषिकेश तक अब हाईवे रोशनी से जगमगाएगा। नई सब्जी मंडी से नीमकरोली मंदिर तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में हाईवे पर सड़क के बीच डिवाइडरों पर एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 58 लाख का स्टीमेट तैयार किया गया है। नई सब्जी मंडी से नीमकरोली मंदिर तक सड़क के बीच डिवाइडरों पर 160 डबल आर्म पोल लगाए जाएंगे जोकि 320 एलईडी लाइट से लैस होंगे। 28 फरवरी को इसका टेंडर है, इसके तुरंत बाद कार्य शुरू हो जाएगा।

हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था न होने से यह क्षेत्र शाम होते ही अंधेरे में तब्दील हो जाता है। कई बार तो हाईवे पर जंगली जानवर भी आ जाते हैं। ऋषिकेश चारधाम यात्रा का मुख्य द्वार होने के कारण हाईवे पर लाइट की काफी समय से लोगों की मांग रही है। अब करीब पांच किलोमीटर हाईवे पर लाइट लगने से शहर की खूबसूरती में भी चार चांद लगेंगे। खास बात ये है सभी लाइटें आटो कट तकनीक से लैस रहेंगी। दिन में लाइटें खुद ब खुद बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन


28 फरवरी को लाइटें लगाने का टेंडर है। इसके बाद एक माह के अंदर हाईवे पर लाइटें लगाने का काम पूरा किया जाना है। पांच साल तक मेंटीनेंस का काम भी ठेकेदार को करना है। इसके लिए 1 करोड़ 58 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत 160 पोल लगने हैं।
- उत्तम सिंह नेगी, सहायक आयुक्त नगर निगम, ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें