एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डॉ. धीरेंद्र रांगड़ हांगकांग में सम्मानित

Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यविद डॉ. धीरेंद्र रांगड़ को हांगकांग दूतावास में भारतीय महावाणिज्यक दूत नारायण सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। श्रीदेव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी के नेतृत्व व समिति के महासचिव डॉ. धीरेंद्र रांगड़ के संयोजन में एक प्रतिनिधि मंडल हांगकांग का सांस्कृतिक अध्ययन व कार्यक्रम प्रस्तुति करने गया था। यूनाइटेड सेंटर हांगकांग स्थित दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय महावाणिज्यक दूत नारायण सिंह ने साहित्यविद डॉ. धीरेंद्र रांगड़ को साहित्यिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। साथ ही रंगकर्मी व अभिनय सम्राट विमल बहुगुणा, कवि एवं गीतकार शंभुप्रसाद भट्ट स्नेहिल को भी स्मृति चिह्न देकर अलंकृत किया गया। इस मौके पर डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने काव्य पाठ, बिमल बहुगुणा ने उत्तराखंड पंडवाणी, शंभुप्रसाद भट्ट स्नेहिल ने काव्य पाठ व भजन की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर वाणिज्यक दूत नारायण सिंह ने विमल बहुगुणा के काव्य नाटक ‘पंथ्या’ का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें