एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कूड़े से उठने वाले धुएं से जीना हुआ दूभर

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर के बीचों बीच बने अघोषित ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में आग लगाकर वातावरण को दूषित किया जा रहा है। इससे न सिर्फ नगर भर में धुएं के बादल छा गए हैं, बल्कि बदबू के कारण आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्र लिखा है। मंगलवार को पार्षद शिवकुमार गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोविंद नगर स्थित भूखंड पर लगभग 40 वर्षों से कूड़ा डाला जा रहा है। इस कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से पहले ही लोग परेशान हैं। विगत छह दिनों से इस कूड़े के ढेर में लगी आग से धुआं उठ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिककत हो रही है। इससे लोगों को सड़क पर आवागमन करना व आसपास के दुकानदारों को रोजगार करना मुश्किल हो चुका है। खासकर अस्थमा रोगियों को खासी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर बीते तीन दिन से प्रशासन को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस अवसर पर राम अवतारी, सुमित पंवार, जगजीत सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें