एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देहरादून, अठूरवाला, बीएफसी ने बनाई बढ़त

देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज अठूरवाला कोटि में आयोजित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद राजेश नेगी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून और अठूरवाला ने अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बना ली है। फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच देहरादून फुटबॉल एकेडमी व बीएससी ब्वायज के बीच खेला गया। इस दौरान देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने बीएससी ब्वायज को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच लच्छीवाला और अठूरवाला के मध्य खेला गया, जिसमें अठूरवाला ने कांटे के संघर्ष में 2-1 से लच्छीवाला को हराकर प्रतियोगिता में शानदार बढ़त कायम कर ली। तीसरा मैच तपोवन यूनाईटेड और बीएफसी के मध्य खेला गया, जिसमें बीएफसी ने तपोवन को 2-0 से हराया। शनिवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, कमेटी अध्यक्ष करतार नेगी, सुरेंद्र पयाल, अमितकांत, अमन जखमोला, प्रवीण रावत, दिलबर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें