एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देहरादून रेड ने टिहरी को चार विकेट से हराया

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सहयोग से आयोजित की जा रही इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में देहरादून रेड ने टिहरी को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर देहरादून रेड ने टॉस जीतकर टिहरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 50 ओवरों के मैच में टिहरी की टीम ने 40.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए, जिसमें प्रियांशु पंवार ने सर्वाधिक 33, शास्वत डंगवाल ने 26 और रोहित थपलियाल ने 20 रन टीम के लिए जोड़े। टिहरी टीम को 35 अतिरिक्त रन मिले। देहरादून रेड के अमित चौहान ने 3 और दिव्यांश और दीपक ने 2-2 विकेट लेने में सफलता अर्जित की। देहरादून रेड ने 35.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवराज प्रताप ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 52 रन, कार्तिक भट्ट ने 39 और कन्हैया ने नाबाद 20 रन बनाए। टिहरी के आयुष ने 3, प्रशांत ने 2 और शास्वत ने एक विकेट लिया। मैच में अंपायर विनय शर्मा, अजय वैध रहे जबकि संदीप सिंह स्कोरर रहे। आयोजन समिति के अमित गोयल ने बताया कि बुधवार को देहरादून रेड और पौड़ी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा, मुकेश भंडारी और अर्पित पंजवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें