एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईवे पर भूस्खलन से यातायात हुआ बाधित

देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को नरेंद्रनगर के पास मलबा आने वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। छह घंटे बाद कुछ मलबा हटवाया जा सका, लेकिन देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
बुधवार तड़के हुई बारिश के कारण बाईपास और नरेंद्रनगर तिराहे के समीप पहाड़ी से मलबा हाईवे पर आ गया। सड़क पर मलबा आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में सब्जी, दूध, राशन, पेट्रोल-डीजल ढोने वाले वाहन भी फंसे रहे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार डीएस भंडारी ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे की है। गंगोत्री-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑलवेदर रोड की कटिंग का कार्य चल रहा है। इसकी वजह से कई बार पहाड़ का मलबा सड़क पर आ जाता है। बुधवार को भी सुबह तेज बारिश के कारण पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गया था। सुबह से ही जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का काम शुरू करवा दिया गया था। दोपहर करीब तीन बजे तक कुछ हद तक यातायात सुचारु करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें