एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री निशंक का जौलीग्रांट पहुंचने पर भव्य स्वागत

देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का दायित्व संभालने के बाद पहली बार देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री निशंक का स्वागत करने के लिए उनके समर्थकों में होड़ देखने को मिली। शुक्रवार दोपहर में दिल्ली से देहरादून जौलीग्रांट पहुंचे केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। जैसे ही केंद्रीय मंत्री निशंक एयरपोर्ट से बाहर निकले तो भाजपा कार्यकर्ता माल्यार्पण करने और पुष्प गुच्छ भेंट करने के लिए उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। जिम्मेदारी मिलने के लिए वह हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। स्वागत करने वालों में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक खजानदास, लक्सर नगर पालिका चेयरमैन अमरीश गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा, राजन गोयल, संजय सिंह चौहान, विनय गोयल, संपूर्ण सिंह रावत, पंकज शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र बैलवाल, सोनू गोयल, लच्छीराम लोधी, संजय चमोली, पूनम चौधरी, पुरुषोत्तम डोभाल, सुबोध जायसवाल, राजकुमार पुंडीर, सुशील वर्मा, कुसुम सिद्धू, अनीता अग्रवाल, सरोज भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें