एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं : डॉ. विजेंद्र

देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के हिमालयन अस्पताल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं और शिविर के आयोजकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित शिविर में प्रति कुलपति डॉ. विजेन्द्र चौहान ने कहा कि रक्त का दूसरा कोई विकल्प नहीं होने के कारण रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है। रक्त का दानकर हम किसी की जान बचाने में सहयोग दे सकते हैं। बताया कि रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। कहा कि भारत में हर साल एक करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जीवन में रक्तदान जरूरी है।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनीषा रतूड़ी ने महिलाओं के रक्तदान के लिए आगे आने से समाज में जागरुकता आएगी। कार्यक्रम में डॉ. निक्कू यादव, डॉ. अमल शंकर शुक्ला, डॉ. स्मिता झा, गोपाल नारंग, विनय भाटिया, एमएम माथवन, प्रगट सिंह, शेखर सतीजा, अनिल अरोड़ा, आदित्य सहरावत, आरसी भट्ट को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. दुष्यंत गौड, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. गरिमा, केसी जोशी, रॉबिन, दर्शन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें