ब्यूरो, अमर उजाला, ऋषिकेेेेश। परशुराम महासभा ने बार का लाइसेंस निरस्त करने और नगर निगम क्षेत्र में मीट की दुकानों को स्थानांतरित करने की मांग की है। परशुराम महासभा की अध्यक्ष सरोज डिमरी के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेमलाल को सौंपा गया। इस मौके पर सरोज डिमरी ने कहा है कि ऋषिकेश धार्मिक व योग नगरी है। यहां लोग दूर-दूर से आस्था के साथ योग करने आते हैं। आबकारी विभाग की ओर से बिना जांच पड़ताल बैराज रोड स्थित एक होटल को बार का लाइसेंस दे दिया गया है उसे रद्द कर दिया जाए।
उन्होंने मांस की दुकानों पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है। इस मौके पर जगमोहन सकलानी, चंद्रभान शर्मा, अभिषेक शर्मा, दिनेश कुमार मुद्गल, राजेश कंडवाल, विमला बहुगुणा, लक्ष्मीनारायण जुगडाण, केके शर्मा, भारत भूषण वाली, अनिरुद्ध शर्मा, किशोर शर्मा, संजय गोड आदि मौजूद रहे। उधर स्पर्श गंगा की टीम ने भी अवैध रूप से चल रह बार लाइसेंस रद्द करने और मांस की दुकानों को नगर निगम से बाहर करने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन सौंपने वालों मे पार्षद रीना शर्मा, विपिन पंत, सोनी प्रभाकर शर्मा, नेहा नेगी, सीमा खुराना, प्रिंस गुप्ता, वीरेंद्र रमोला, शांता कैन्तुरा, योगिता, अक्षय आदि मौजूद रहे।