एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बापू ने किया दुनिया को प्रभावित : सारस्वत

Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
mahatma gandhi
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सकारात्मक विचारों से दुनिया को प्रभावित करने वाले महापुरुष थे। बापू ने अपना पूरा जीवन अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। ऐसी महान आत्मा को युगों युगों तक याद किया जाएगा।
ये बातें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहीं। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर शिवमोहन मिश्रा, जयेंद्र रमोला, नंदकिशोर जाटव, मदनमोहन शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, विजेंद्र गौड़, मधु जोशी, सरदार हरजीत सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में सत्य और अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी की 71वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्कूल के निदेशक राजे सिंह नेगी ने बताया कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गोली मार दी गई थी। उन्हीं की याद में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आरपी डंगवाल, विशाल कुमार, प्रिया क्षेत्री, दिव्या चमोली, पूजा पंवार, दीपा सेमवाल, कंचन नेगी, प्रतिभा रावत, आरती बहुगुणा, उत्तम सिंह असवाल, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें