एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कम गन्ना खरीद करने पर भड़के किसान

देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शुगर मिल डोईवाला की ओर से गन्ना किसानों से कम गन्ना खरीद करने पर किसान भड़क उठे। किसानों ने मिल के अधिशासी निदेशक के समक्ष नाराजगी का इजहार किया है। कहा कि गन्ने की कम खरीद होने पर स्थानीय किसानों को परेशानियों को उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा। सोमवार को स्थानीय गन्ना किसान शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह से मिले और कम गन्ना खरीद को लेकर रोष व्यक्त किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़ के किसान गुरदीप सिंह ने कहा कि जानबूझकर मिल प्रबंधन स्थानीय गन्ना किसानों से कम खरीद कर रहा है। धर्मूचक के सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि देरी से गन्ना आपूर्ति होने का असर बकाया भुगतान में विलंब के रूप में सामने आता है। कहा कि मिल प्रबंधन जल्द प्रभावी व्यवस्था को बनाएं। वरिष्ठ भाजपा नेता करन बोरा ने कहा कि मिल प्रबंधन स्थानीय किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर गन्ना खरीद बढ़ाने की व्यवस्था को बनाए। गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल ने बताया कि शुगर मिल की ओर से शीघ्र खरीद बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया गया है। इस दौरान हरपाल सिंह सैनी, गुरुबचन सिंह, गुरुदेव सिंह, कमल अरोड़ा, दीपक मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें