ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्राओं को प्रशस्तिपत्र व बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र दिए गए। इस मौके पर विद्यालय के अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी बिष्ट, व्यवस्थापक देवेंद्र दत्त कुलियाल और अध्यापिकाओं ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में अधिक से अधिक अंग लाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 12वीं विज्ञान वर्ग की प्रिया भट्ट और आर्ट वर्ग से प्रतीक्षा मिस फेयरवेल चुनी गईं। इस अवसर पर राजेंद्र पांडे, बबली जोशी, बीना जोशी, सरिता भंडारी, प्रदीप रावत, दुर्गा थपलियाल, रजनी रावत, अनिता भट्ट, कविता नेगी, कविता ध्यानी, लक्ष्मी जोशी, रेनू भट्ट, अर्चना उनियाल, ऊषा घिल्डियाल, रंजना रावत, नमिता सेमवाल, अनुपमा आदि मौजूद थे।