एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एम्स में नवनिर्मित आईसीयू का लोकार्पण

देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट (आईसीयू) का संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी ने विधिवत लोकार्पण किया। एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने संस्थान के अध्यक्ष प्रो. नंदी को आईसीयू में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया। एम्स निदेशक ने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट में अत्यधिक गंभीर रोगियों के लिए कृत्रिम सांस देने, इन्वेजिव मॉनिटरिंग, इन्वेजिव तथा नॉन इन्वेजिव वेंटिलेशन, ब्रोंकोस्कोपी, अल्ट्रासाउंड आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी व निदेशक प्रो. रवि कांत ने देश व विदेशों में आईसीयू में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू यूनिट के प्रभारी डॉ. अंकित अग्रवाल ने एम्स अध्यक्ष प्रो. नंदी और निदेशक प्रो. रवि कांत का स्वागत करते हुए बताया कि गंभीर मरीजों के इलाज के अतिरिक्त क्रिटिकल केयर यूनिट में उन सभी नियमों का पालन किया जाता है, इससे मरीजों को किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नहीं हो। ऋषिकेश एम्स में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर आईसीयू में प्रत्येक रोगी के लिए एक नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध है, ऐसी व्यवस्था कई बड़े अस्पतालों में भी नहीं होती। इसके अतिरिक्त आईसीयू में डीएम पाठ्यक्रम की शुरुआत भी हो चुकी है, इसमें अभ्यर्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होता है।
इस अवसर पर एमएस डॉ. ब्रह्मप्रकाश, डीन (एकेडमिक) प्रो. सुरेखा किशोर, डीन (एलुमिनाई) प्रो. बीना रवि, डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. मनोज गुप्ता, एसई सुलेमान अहमद, डॉ. बलराम जीओमर, डॉ. श्रीपर्णा बासू, डॉ. कुमार सतीश रवि, डॉ. लता गोयल, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. बीएल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें