एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नामांकन में भीड़ जुटाने को कांग्रेसियों ने कसी कमर

देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अमरीश कुमार को हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने पर तीर्थनगरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए नगर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बैठक की रणनीति बनाई। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सोमवार को अमरीश कुमार के नामांकन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लेकर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में हुई बैठक के दौरान कांग्रेस के नगर कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्र ने कहा कि अमरीश कुमार जैसे जमीनी नेता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। इस दौरान प्रदेश महासचिव जयपाल सिंह जाटव, प्रदेश सचिव विमला रावत, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व नगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा, मुमताज हाशिम काजमी, महिला अध्यक्ष मधु जोशी, पार्षद शकुंतला शर्मा, रीना गुप्ता, मुकेश जाटव, जगजीत सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, जिला महासचिव नंद किशोर जाटव, शुभम सारस्वत, तुषार बैनर्जी, सरोज देवराडी, राजू गुप्ता, राजेंद्र जाटव, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें