एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसआरएचयू शिक्षा और स्वास्थ्य की संगम स्थली : उनियाल

देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन मंगलवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 38 छात्र छात्राओं को लिटरेरी और स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
ओपर एयर थियेटर में एसआरएचयू फेस्ट-20189 का शुभारंभ उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने डॉ. स्वामीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की संगम स्थली हिमालयन इंस्टीट्यूट है। संस्थान दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि यूनिवर्सिटी राज्य के युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में काम कर रही है। इस अवसर पर गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी, बंगाली, गुजराती प्रस्तुतियों से माहौल खुशनुमा हो गया। समारोह में डॉ. विजेंद्र चौहान, सीआरआई निदेशक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. एसएल जैठाणी, डॉ. रेणु धस्माना, रजिस्ट्रार नलिन भटनागर, डॉ. मीना हर्ष, डॉ. मीना हर्ष, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. विवेक, डॉ. लिपि भट्ट, प्रिया जेपी, अनुभा नागलिया, नीलम थापा, संध्या नेगी, अभिषेक सक्सेना, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
मेंहदी, पेंटिंग, कार्ड मेकिंग, रंगोली, फोटोग्राफी आदि के 38 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें अनिरुद्ध उनियाल, प्रदीप सिंह, आरुषि, शिखा, आकाश कृषाली, सोनल थापा, वैष्णवी, रिया नेगी, शिल्पी गोदियाल, अदिति सक्सेना, शुभम सिंह, डॉ. रत्न सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें