ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। केंद्रीय विद्यालय ऋषिकेश का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुक्रवार को आईडीपीएल स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का आईडीपीएल महाप्रबंधक गंगा प्रसाद अग्रहरी विधिवत शुुुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों के विविध रंगारंग कार्यक्रम गणेश वंदना, नुक्कड़ हिंदी नाटक, संस्कृत नाटक, प्राथमिक बच्चों के सांस्कृतिक नृत्य विशेष रूप से प्रशंसनीय रहे।
और पढ़ें
इस मौके मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों व शिक्षकों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में जेके श्रीवास्तव, अलका, ममता भट्ट व दीपिका शर्मा को गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के डिजिटल कार्य में योगदान के लिए प्रतीक गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुधा गुप्ता, एसएन शुक्ल, कविता बिजर्निया, ममता भट्ट, जानकीरमण झा, एमएम यादव आदि मौजूद थे।